फतेहपुर, जनवरी 16 -- फतेहपुर में भाभी का दोस्त के साथ अवैध संबंध देवर को बर्दाश्त नहीं हुआ तो खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। दोनों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हसवा कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड से दहशत फैल गई। भाभी को बचाने आई बहन पर भी कई वार किए। बहन की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक खून से सना चाकू लेकर पुलिस चौकी पहुंचा और घटना कबूल कर ली। उसने बताया कि भाभी व उसके दोस्त के बीच संबंध था, काफी दिनों से समझा रहा था लेकिन नहीं मान रहे थे। इसलिए दोनों मार दिया है। उसकी बातें सुनकर पुलिस हैरान रह गई। तत्काल युवक को लॉकअप में डालकर घटनास्थल पहुंची। हसवा कस्बे के चौधराना मोहल्ला निवासी दिलदार और 26 वर्षीय फैजान घर से क्रिकेट खेलने की बात कह कर निक...