मुजफ्फरपुर, अगस्त 15 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक रिश्ते को सहेजने में कुर्बान हो गया। उसने अपनी भाभी और भतीजी को तो मौत के मुंह से निकाल लिया पर खुद हमेशा हमेशा के लिए मौत की नींद सो गया। मुशहरी प्रखंड के विशुनपुर मानशाही गांव में राजू कुमार(23) की मौत से सबकी आंखें नम हैं। करंट से घायल भाभी चांदनी कुमारी और भतीजी रिमझिम का इलाज चल रहा है। घटना से गांव में मातम का माहौल है। घटना शहरी इलाके से सटे विशुनपुर मानशाही गांव की है। ललन पंडित की बहू चांदी चापाकल के पास गेहूं धो रही थी। वहीं उसकी छोटी बेटी भी थी। चापाकल में करंट दौड़ रही थी। दोनों करंट की चपेट में आ गए। यह देखकर राजू उन्हें बचाने दौड़ा। बांस के टूकड़े से मारकर दोनों को चापाकल से अलग कर दिया लेकिन खुद करंट की चपेट में आ गया। तीनों घटना स्थल पर ही बेहोश हो गए। यह भी पढ़ें- को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.