जामताड़ा, दिसम्बर 11 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता भानु प्रताप शाही का आगमन शुक्रवार(12 दिसंबर) को जामताड़ा में प्रस्तावित है। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने दी। उन्होंने बताया कि शाही अपने कार्यकाल में जामताड़ा स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के तहत हुए कार्यों का अवलोकन करेंगे। साथ ही वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के कार्यकाल में जिले को क्या मिला, इसकी भी समीक्षा करेंगे। सुमित शरण ने कहा कि जिले में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां लोगों को सरकारी अस्पतालों में समस्याओं का सामना करना पड़ा है और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के कारण कई परिजन मुकदमों का दंश झेल रहे हैं। भानु प्रताप शाही इन पीड़ितों की आवाज उठाएंगे और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा शाही जामताड...