रिषिकेष, जनवरी 7 -- उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पौराणिक विरासतों को जीवंत करने के उद्देश्य से डोईवाला के भानियावाला विस्थापित क्षेत्र में महाभारत के प्रसिद्ध 'चक्रव्यूह' प्रसंग का मंचन होगा। 11 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज कोटी अठूरवाला के प्रांगण में इस अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ममता कुंवर एवं राजेश कुंवर ने बताया कि आधुनिकता की दौड़ में नई पीढ़ी अपनी जड़ों से कटती जा रही है। ऐसे में 'चक्रव्यूह' जैसे पौराणिक प्रसंगों का मंचन न केवल दर्शकों को रोमांचित करेगा, बल्कि गाँवों की भूली-बिसरी सांस्कृतिक स्मृतियों को भी पुनर्जीवित करेगा। डॉ. राकेश भट्ट के निर्देशन में होने वाली यह प्रस्तुति अपनी जीवंतता और कलात्मकता के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। आयोजन समिति ने डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों के समस्त स...