रिषिकेष, अगस्त 4 -- रानीपोखरी और आसपास क्षेत्र में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। भानियावाला में बरसाती नाले से सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए। यहां आई बाढ़ में बह रहे एक व्यक्ति की जान स्थानीय नागरिकों ने बचाई। सोमवार सुबह से हो रही भारी वर्षा से पंजाब नेशनल बैंक गली से लगता हुआ बरसाती नाला अचानक ऊफनाकर सड़क पर आ गया। जिससे ऋषिकेश डोईवाला मार्ग जाम हो गया। आसपास के दुकानदार भी नाले का विकराल रूप देखकर घबरा गए। इस मार्ग पर भानियावाला से जुड़े गांव, डोईवाला से ऋषिकेश, हरिद्वार आने जाने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है। नाले के पानी के भयंकर स्वरूप में सड़क पर आई बाढ़ में एक व्यक्ति अपने स्कूटी से नियंत्रित होकर गिर गया और वह बहता हुआ सामने से आ रही सिटी बस की चपेट में आने से बचा। स्थानीय लोगों ने हिम्मत करके पानी में घुसकर उस व्यक्त...