रिषिकेष, जनवरी 8 -- भानियावाला में सरकारी जमीन पर बने एक घर को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कोई विरोध नहीं हुआ। गुरुवार को सरकारी जमीन पर बने एक भवन को ध्वस्त करने के लिए नगरपालिका की टीम जेसीबी लेकर पहुंची, तो हड़कंप मच गया, जिसके बाद जेसीबी से भवन को ध्वस्त कर दिया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई चली। अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि डोईवाला क्षेत्र में पूर्व में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिस क्रम में यह अतिक्रमण भी चिन्हित था। राजस्व विभाग की जांच में भवन सरकारी भूमि पर निर्मित पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...