जौनपुर, जनवरी 28 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भानपुर में मंगलवार को आयोजित भानपुर मैराथन दौड़ में कुल 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रतापगढ़, आजमगढ़, कन्नौज, रायबरेली सहित विभिन्न जनपदों से आए धावकों ने सहभागिता की। मैराथन दौड़ का शुभारंभ विकास सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, धैर्य और सकारात्मक सोच का विकास करता है। मैराथन दौड़ भानपुर तिराहे से प्रारंभ होकर घोरहा, पाल्हनपूर, पटैला, फिफिऔना, राईपुर, भानपुर बैंक होते हुए पुनः भानपुर तिराहे पर समाप्त हुई। दौड़ की कुल दूरी 7 किलोमीटर रही। दौड़ के दौरान मार्ग पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रथम संदीप पाल प्रतापगढ़, द्वितीय सौरभ गौंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.