संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। भानपुर तहसील में आधार कार्ड बनाने को लेकर तहसीलदार की ओर से तय समय के बाद भी कार्यालय में आधार-कार्ड बनाने का कार्य नहीं शुरू हो सका, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी को असुविधा हो रही है। भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष श्यामनारायन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने जल्द कार्यालय मे आधार कार्ड बनाए जाने की मांग की। भाकियू टिकैत गुट की ओर से तहसील परिसर मे कई बार पंचायत लगाकर तहसील क्षेत्र में आधार कार्ड बनाए जाने की अपील की गई थी। मांग को लेकर भानपुर के पूर्व तहसीलदार अभयराज ने एक जुलाई से तहसील कार्यालय में आधार कार्ड बनाए जाने का आश्वासन दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.