पूर्णिया, सितम्बर 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भाद्र पूर्णिमा को शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना किया गया। सुबह से ही लोग के मंदिरों में पूजा के लिए जुटने लगे। विभिन्न मंदिरों में भीड़ देखी गई। लोगों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख, शांति, समृद्धि की मंगलकामना की। पंडित बंशीधर झा ने बताया कि रात में 9.56 से चन्द्र ग्रहण की शुरुआत होगी और देर रात 1.26 बजे समाप्त होगी। इस दौरान लोगों ने चन्द्र ग्रहण में आवश्यक सावधानी बरत कर सोमवार सुबह विधि विधान से आवश्यक कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष शुरू हो गया है। पितृपक्ष में अपने-अपने पितरों के लिए पूजा के नियम का अनुपालन आवश्यक होता है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए विधि विधान से पूजा कर मोक्ष की प्राप्ति के लिए मंगलकामना करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.