प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आसमान में लगातार मंडरा रहे बादलों ने सावन में निराश किया लेकिन भादों में किसानों की आस पूरी होते दिख रही है। रविवार रात मुख्यालय सहित जिले के कई इलाके में झमाझम बारिश ने तापमान गिरा दिया। साथ ही धान की फसल भी पानी मिलने से लहलहा उठी। जिले में मानसून समय से आने के बावजूद किसानों को धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल सका था। पंपिंगसेट, नहर से धान की रोपाई करने के बाद किसान आसमान की ओर ताकने लगे। सावन में कई दिन बादल मंडराए लेकिन ज्यादातर रिमझिम बारिश तक ही सिमटे रहे। इस बीच तीन दिन से मानसून मेहरबान दिख रहा था। आसमान में घिरी घटाएं रिमझिम बारिश कर रही थीं। रविवार रात शहर सहित रानीगंज, पट्टी, अंतू, जेठवारा, लालगंज सहित कई इलाके में बारिश हुई। हालांकि, रात में सड़कों पर भरा पानी सुबह त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.