फतेहपुर, दिसम्बर 21 -- फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बैठक का आयोजन आबूनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें आगामी दिनों में भाजपा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का स्वागत किए जाने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान एक प्रतिभाशाली एवं कर्मठ व्यक्ति को सौंपी गई है, जिसका समिति स्वागत करती है। बताया कि आगामी 27 दिसम्बर को समिति द्वारा जिलाध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि अन्नू श्रीवास्तव के सम्मान समारोह को भव्यता प्रदान किए जाने के लिए सभी को जिम्मेंदारी बांटी जा चुकी है। साथ ही स्वजातीय लोगों को इस कार्यक्रम का निमंत्रण भी दिया जाएगा। इस मौके पर मनीष गुप्ता, रज्जन गुप्ता, अजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, संदीप गुप्ता, घनश्याम गुप्त...