फतेहपुर, जनवरी 31 -- भारतीय दोसर वैश्य महासमिति छिवलहा इकाई द्वारा महासमिति का सातवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ चढ कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं श्यामलाल पार्षद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण तथा ईश वंदना के साथ किया गया। वहीं अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान किए गए। महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा बेहद उर्जावान होते है यदि उनको सही दिशा देने का काम संगठन लगातार कर रहा है, जिससे वह राष्ट्र एवं समाज की धारा से जुड सके। जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने कहा कि स्थापना दिवस से दोसर वैश्य समाज की एकजुटता का आभास हो रहा है जो सराहनीय है। कहा कि समाज को जोडने के लिये महिलाओं का घर से बाहर आना होगा जिससे उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके, यह ...