फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- थाना नारखी क्षेत्र में गुरुवार रात वाहन की टक्कर से भात लेकर जा रहे मामा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना नारखी के गांव रहना निवासी 35 वर्षीय दिनेश यादव पुत्र अलवर सिंह निवासी रहना फरिहा के भांजे दिलीप निवासी खुशहालपुर बरहन की शादी है। वह अपने भांजे को भात पहनाने जा रहा था। एक बाइक पर था। दूसरी बाइक पर उसकी पत्नी मीरा व भतीजा अक्की सवार थे। अक्की की बाइक काफी आगे निकल गई। उसी दौरान किसी वाहन ने नगला राधे के समीप दिनेश की बाइक में टक्कर मार दी। भतीजे ने उसे पीछे आते नहीं देखा तो लौट कर आया। देखा वह लहूलुहान पड़ा था। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पह...