कानपुर, जनवरी 12 -- अर्रा रोड स्थित शकुंतला लान में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर समाज के 11 दिवसीय महासम्मेलन में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष काजल किरण के भाई गोविंदनगर निवासी सुरेंद्र ने भात जैसे ही सौंपा तो तालियों की थाप से पंडाल गूंज उठा। देर शाम किन्नरों ने नृत्य से ऐसा समां बांधा कि रात कब हो गई पता ही न चला। मंगलवार को भव्य गंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। जिसमें हाथी, ऊंट, घोड़े पर पालकी निकलेगी। महासभा की प्रदेश अध्यक्ष और सेन पश्चिम पारा ग्राम प्रधान काजल किरण ने बताया कि यात्रा सम्मेलन स्थल से विभिन्न मार्गों होते हुए दामोदर नगर स्थित वैष्णो माता मंदिर पहुंचेगी, जहां मातारानी की विशेष पूजा कर सभी की सुरक्षा, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की जाएगी। इसमें देशभर से आए समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। 16 जनवरी को महासम्मेलन के सम...