एटा, जनवरी 27 -- भारतीय वैश्य महासभा महिला की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित गीता वार्ष्णेय (एटा) को भारतीय वैश्य महासभा (महिला) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। महिलाओं ने यूजीसी कानून को सरकार रद्द करें। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि संगठन को विश्वास है कि नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला संगठन को सशक्त होगा। महासभा के उद्देश्यों को देशभर में आगे बढ़ाएंगी। भारतीय वैश्य महासभा यूजीसी का विरोध करती है। तथा इसे निलंबित करने की मांग करती है। गीता वार्ष्णेय ने कहा कि राजनीति में महिलाओं को विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। इससे महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ सके। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चीना अग्रवाल, अंजना गुप्ता को जिला महासचिव, प्रीति सिंघल को...