लखनऊ, फरवरी 11 -- भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में बुधवार से कथक नृत्य की पांच दिवसीय मास्टर क्लास शुरू हुई। पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की स्मृति में स्थापित पीठ के अंतर्गत शुरू हुई मास्टर क्लास प्रख्यात कथक गुरु पंडित असीम बंधु भट्टाचार्य के निर्देशन में विश्वविद्यालय के कलामण्डपम प्रेक्षागृह में हो रही है। मास्टर क्लास में पंडित असीम बंधु ने कथक नृत्य के तकनीकी पक्षों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऋतु बसंत के भाव की प्रस्तुति का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया तथा शुद्ध नृत्य के अंतर्गत आमद, टुकड़े एवं चक्करों के अभ्यास का विशेष प्रशिक्षण भी दिया। इस अवसर पर शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कथक की सूक्ष्म बारीकियों को व्यावहारिक रूप से स्पष्ट किया, जिससे नृत्य की तकनीकी, सौंदर्यात्मक ...