आगरा, अगस्त 17 -- न्यू आगरा बसंत बिहार में दो लड़के भाड़े के बहाने से ई रिक्शा लूटकर भाग गए। ई रिक्शा चालक हरिदत्त शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। लोहिया नगर बल्केश्वर निवासी हरिदत्त ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालक हैं। बल्केश्वर चौराहा पर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। तभी दो लड़के बसंत बिहार से सबमर्सिबल लाने की कहकर उन्हें ले गए। बसंत बिहार पहुंचते ही ई रिक्शा से उतर कर एक लड़का पतली गली में चला गया। दूसरे लड़के ने कहा कि सबमर्सिबल उठवा लाओ। चालक मदद को अंदर गया तो देखा गली में कोई नहीं है। लौटकर आया तो देखा आरोपित एक लड़का उनका ई रिक्शा दौड़ा कर ले जा रहा है। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। शोर मचाया, लेकिन वह रिक्शा लेकर भाग गया। पीड़ित चालक ने बताया कि ई रिक्शा भगवान नामक व्यक्ति के नाम है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्...