भदोही, फरवरी 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सूबे की सरकार में मंत्री संजय कुमार निषाद ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि वे भाड़े के पहनवानों के दम पर अखाड़ा जीतना चाहते हैं। लेकिन उन्हें पता नहीं कि सूबे की जनता ने उन्हें नकार दिया है। मत्स्य मंत्री ने पट्टेधारकों को ब्लॉक लेवल पर ट्रेनिंग कराने एवं केसीसी कराने का निर्देश दिया। फिश हेचडी संचालन को प्रभावी बनाने की बात कही। पीएम मत्स्य संपदा की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति समीक्षा, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष, किसान क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति, ग्राम सभा के तालाबों के पट्टों की प्रगति, मत्स्य दुर्घटना बीमा योजना की प्रगति समीक्षा की। मत्स्य परिवारों की दो लाख से कम आय पर उनके बच्चों द्वारा इण्टर पास करने पर 10 हजार, ग्रेजुएट पर 20 हजार, पीजी या तकनीकी शिक्षा पर 50 हजार, स...