सोनभद्र, नवम्बर 12 -- अनपरा,संवाददाता। भाड़ा वृद्धि की मांग को लेकर वाहन संचालकों ने बुधवार को पदयात्रा निकाल विरोध प्रदर्शन किया। ऊर्जांचल ट्रक आनर्स एसोसियेशन के बैनर तले वाहन संचालकों ने प्रबन्धन को ज्ञापन सौंप समस्या के निराकरण की मांग की। कोल गेट रेनुसागर पर प्रबन्धन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते समय एसोसिएशन के पदाधिकारियो पप्पु सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, एनएसयुआई सचिव अंकुश दुबे, सुशील तिवारी, पवन सिंह आदि का कहना था कि एनसीएल की कृष्णशिला कोयला खदान से रेनुसागर पावर तक कोयला अभिवहन करने वाले मालवाहको को ट्रांसपोटर्स द्वारा बेहद कम किराया दिया जा रहा है। इस बाबत प्रबन्धन का कहना था कि भाड़ा वृद्धि का प्रकरण ट्रांसपोटर्स और वाहन संचालकों के मध्य का मामला है फिर भी समस्या के निराकरण की कोशिश की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...