बोकारो, जनवरी 20 -- भाजीबीनि बेरमो शाखा में मना जीवन बीमा व्यवसाय राष्ट्रीयकरण दिवस फुसरो, प्रतिनिधि। भारतीय जीवन बीमा निगम बेरमो शाखा में सोमवार को 71वां 'जीवन बीमा व्यवसाय राष्ट्रीयकरण दिवस' मनाया गया। इस दौरान बीमा क्षेत्र की उपलब्धियों और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की गई। ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बीमा कर्मचारी संघ, हजारीबाग मंडल के बेरमो शाखा के सचिव सुमित कुमार रजक ने कहा कि आज का दिन भारतीय बीमा जगत के लिए मील का पत्थर है। याद दिलाया कि 19 जनवरी 1956 को ही जीवन बीमा व्यवसाय के राष्ट्रीयकरण हेतु अध्यादेश लागू किया गया था। इसके बाद 1 सितंबर 1956 को 245 निजी कंपनियों को मिलाकर 'भारतीय जीवन बीमा निगम' की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक निगम ने आम जनता का अटूट विश्वास जीता है और देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। सचिव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.