धनबाद, दिसम्बर 5 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी राजगंज मंडल के अध्यक्ष रंजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को युवा मोर्चा अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय तेतुलमारी में समारोह आयोजित कर राजगंज युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय साहनी का अभिनंदन किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर यूनिटी मार्च राष्ट्रीय पदयात्रा में अजय साहनी शामिल हुए थे। मौके पर धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा के महामंत्री मनोज मिश्रा, शिवप्रसाद वर्मा, अशोक निषाद, सत्येंद्र नारायण, मनोज कुमार महतो, राहुल साहनी, डब्लू कुमार, सूरज साहनी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...