फिरोजाबाद, अक्टूबर 24 -- फिरोजाबाद। दीपावली से पहले एक नर्सिंग स्कूल में गार्ड के बेटे पर रिवाल्वर से चलाई गोली के मामले में मटसेना पुलिस गोली चलाने वाले और उसके साथ स्कूल पहुंचे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की जांच में आया कि जिस रिवाल्वर से गोली चली है वह भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष की थी और उनके यहां गार्ड की नौकरी करने वाले युवक पर थी। भाजपा नेता के गार्ड के बेटे ने ही स्कूल के गार्ड के बेटे को गोली मारी थी। इस मामले में रिवाल्वर को गलत हाथों में सौंपने के मामले में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष और उनके सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ भी आयुध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज हो चुका है। थाना पुलिस ने रिवाल्वर बरामद कर इसके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है। अब जिलाधिकारी के पास रिपोर्ट पहुंचने के बाद लाइसेंस निरस्तीकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.