चम्पावत, जनवरी 10 -- लोहाघाट। भाजयुमो ने स्टूडेंट्स फॉर वन नेशन वन इलेक्शन के तहत लोहाघाट में हस्ताक्षर अभियान चलाया। शनिवार को पीजी कॉलेज में भाजयुमो नगर अध्यक्ष विनोद बगौली ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें युवाओं से एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में जागरुक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 12 जनवरी तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम में राहुल जोशी, योगेश तिवारी, अजय बिष्ट, उमेश बिष्ट, नीरज बोहरा, मुकेश जोशी, धीरज, हिमांशु, पारस, दीपांशु,आरती, नीलम बोहरा, रश्मि जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...