मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष भारतरत्न यादव के नेतृत्व में सावन की चौथी सोमवारी को कटरा के यजुआर बड़ी पोखर स्थित डीहवार स्थान में कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में करीब दो सौ से अधिक कांवरियों की सेवा भाजयुमो की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने की। इस दौरान शिवभक्तों के बीच फल व शर्बत वितरित किया गया। भारतरत्न ने कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता सेवाभाव से कार्य करते हैं। सबके साथ मिलकर काम करने से भारत माता का मस्तक ऊंचा होगा। शिविर में नंदलाल आजाद, सुरेश ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, यजुआर पश्चिमी के मुखिया अशोक ठाकुर, यजुआर मध्य के उप सरपंच धीरेंद्र कुमार धीरू, विश्वबंधु ठाकुर, प्रशांत झा, दिव्यम, बबलू चौधरी, चंदन झा, धर्मेंद्र झा, प्रशांत ठाकुर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...