गाजीपुर, फरवरी 21 -- गाजीपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में एआई एक्सपो समिट में युवा कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस के कृत्य की निंदा करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक आज युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न कर रही है। किसानों को स्मार्ट कृषि समाधान प्रदान कर रही है तथा शासन में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा दे रही है। वहीं कांग्रेस पार...