फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुए विरोध को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सेक्टर-15 बाजार में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में युवाओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए और पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने इसे देश की छवि को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया। प्रदर्शन भाजपा जिला कार्यालय से शुरू होकर सेक्टर-15 बाजार चौक तक पहुंचा। वहां बड़ी संख्या में युवा एकत्रित हुए और तख्तियां लहराईं। जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का रवैया निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक देशों की भागीदारी भारत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.