अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- द्वाराहाट। भाजयुमो रानीखेत ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट में बजट युवा सम्मेलन किया। जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल ने युवाओं को केंद्र सरकार के बजट की प्रमुख योजनाओं एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि आचार्य अविनाश राय और मुख्य वक्ता अनिल शाही ने युवाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। यहां जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल, कैलाश भट्ट, महेंद्र बिष्ट, विजय बजेठा, हरीश भट्ट, वीरेंद्र मेहर, रोहित आर्य आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...