संभल, अप्रैल 19 -- नगर के चंदौसी के फुब्बारा चौक पर शुक्रवार की शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने भाजपा पदाधिकारिओं के साथ सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी का पुतला फूंका। दोनों का पुतला नेशनल हेराल्ड में किये गए घोटाले के विरुद्ध किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखर गोयल के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस की सरकार व लोग भ्रष्टाचार में डूब हुए है। क्योंकि अधिकतर घोटाले कांग्रेस के समय में ही किए गए हैं। जो अब सामने खुलकर आ रहे हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, सुधीर मल्होत्रा, मनोज कठेरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश आहूजा, ऋत्विक चौधरी, आलोक शाक्य, शुभम पाठक, देवेंद्र गुप्ता मोनू, सभासद अमन कोली, अनुज वार्ष्णेय अन्नू, शुभम अग्रवाल, किरन शर्मा, नीलम अरोरा, मोक्षिका शर्मा, रेखा सैनी, अं...