धनबाद, जुलाई 3 -- धनबाद, विशेष संवाददाता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से बुधवार को इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 12वीं में अच्छे नंबर से पास हुए मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने की। मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, धनबाद महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष सरवन राय, प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, महामंत्री मानस प्रसून्न, शताक्षी सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर छात्रों को सम्मानित किया। शशांक राज ने कहा कि भाजपा परिवार यह मानती है कि सभी मेधावी छात्रों का सम्मान होना चाहिए। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने मेधावी बच्चों को शुभकामनाएं ...