सोनभद्र, जनवरी 5 -- ओबरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ओबरा तहसील में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड 13 के सैकड़ों मतदाताओं का नाम प्रकाशित नवीन मतदाता सूची में पूर्व के नजदीकी मतदान स्थल की जगह 10 किमी दूर स्थानांतरित कर दिये जाने से अवगत कराया गया। मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि विकास खंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के वार्ड नंबर 13 के सैकड़ों मतदाताओं का नाम प्रकाशित नवीन मतदाता सूची में पूर्व के नजदीकी मतदान स्थल की जगह 10 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे चुनाव के दौरान असुविधा एवं मतदाताओं के मताधिकार के प्रयोग में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। भाजपा के मंडलमंत्री अधिवक्ता उमेश चंद शुक्ला ने बताया कि पहले मतदान स्थल जूनियर हा...