गिरडीह, जुलाई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलने के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोग गिरिडीह में सड़क पर उतरे। सड़क पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कर राज्य के सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने किया। कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता झंडा मैदान में एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए टावर चौक पहुंचे और सीएम पुतला दहन किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड में संचालित अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लिनिक रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि राज्य सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। कहा कि आज यदि झारखंड एक अलग राज्य के अस्तित्व में आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.