विकासनगर, दिसम्बर 18 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा के की ओर से विकासनगर चुंगी चौक पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनायक नौटियाल का स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल ने कहा कि उनका मकसद युवाओं को भाजयुमो से जोड़ने का रहेगा। सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान हरप्रीत सिंह, सारांश डोगरा, नरेश कुमार, रविकांत, अंकित जोशी, मोनू पंडित, हर्ष रोज, नीरज, सुधांशु, राहुल भट्ट, सागर ठाकुर, अक्षय गोस्वामी और मनोज मेहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.