सासाराम, अगस्त 26 -- सासाराम, नगर संवाददाता। भाजपा जिला युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश राज ने डेहरी विधानसभा और काराकाट विधानसभा के 14 मंडल के अध्यक्षों की सूची जारी की है। अकोढ़ीगोला उत्तरी के मंडल अध्यक्ष सोनू तिवारी बनाए गए हैं। जबकि अकोढ़ीगोला दक्षिणी के अमित कुमार गुप्ता, डिहरी नहर उत्तरी के संजय कुमार सिंह, डिहरी नगर दक्षिणी के करण सिंह, डिहरी ग्रामीण उत्तरी के नंद किशोर सिंह और डिहरी ग्रामीण दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...