रुद्रपुर, जनवरी 3 -- खटीमा। भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी नियुक्त किए गए। इसमें खटीमा में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट और एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामू भारती को नियुक्त किया गया। भाजपाइयों ने दोनों पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पूर्व प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा सतीश चंद्र भट्ट के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इधर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सतीश भट्ट ने प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और पार्टी हित में हमेशा तत्पर समर्पित रहने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...