छपरा, फरवरी 22 -- छपरा, एक संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगरपालिका चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपाइयों ने कहा कि दिल्ली के भारत मंडपम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई अराजकता, हंगामा और देश की छवि धूमिल करने की घटना के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के मंचों को अराजकता का अखाड़ा बनाने की कांग्रेस की यह मानसिकता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।भाजपा जिला अध्यक्ष रंजित कुमार सिंह ने कहा कि देश की प्रतिष्ठा, वैश्विक मंचों पर भारत की साख और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ किया गया यह खिलवाड़ निंदनीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी सोच को दर्शाता है। विधायिका छोटी कुमारी ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.