मैनपुरी, फरवरी 21 -- एआई समिट के दौरान कांग्रेसियों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन से नाराज भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया। शहर के तांगा स्टैंड पर भाजयुमो पदाधिकारी जमा हुए और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की प्रतिभा का लोहा विभिन्न देश मान रहे हैं। ऐसे में कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन से देश की छवि खराब हो रही है। भाजयुमो के कार्यकर्ता शनिवार दोपहर बाद तांगा स्टैंड पर जमा हुए और यहां कांग्रेस तथा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ देश को बदनाम करने का आरोप लगाया गया और उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। एआई के क्षेत्र में भारत दुनिया में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। पूरी दुनिया में भारत की...