कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। एआई समिट में कांग्रेसियों की ओर से अर्धनग्न प्रदर्शन मामले में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष शिव प्रताप उर्फ रिंकू मौर्य ने बताया कि एआई समिट के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन करते हुए नंगा नाच किया था। कार्यकम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। कांग्रेसियों के इस कृत्य पर भाजपा के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका है। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...