नोएडा, अप्रैल 18 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर ईडी द्वारा चार्जशीट फाइल होने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को जनाक्रोश यात्रा निकाली गई। पार्टी कार्यालय से तिलपता गोलचक्कर तक निकाली गई इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर ने किया। अभिषेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार एवं घोटाले चरम सीमा पर थे। घोटाले एवं भ्रष्टाचार की कड़ी में नेशनल हेराल्ड केस भी कांग्रेस द्वारा किया गया एक अनूठा उदाहरण है। समाचार पत्र के नाम पर देश की परिसंपत्तियों की खुली लूट के विरोध में भाजपा सदैव खड़ी रहेगी। वहीं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नागर ने कहा कि एसोसिएट जनरल एवं नेशनल हेराल्ड परिवार का घोटाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.