मुरादाबाद, फरवरी 21 -- शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रकाश नगर चौराहे पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के युवा विंग द्वारा दिल्ली के भारत मंडपम में की गई शर्मनाक हरकत के विरोध में नारेबाजी कर पुतला दहन किया। युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि राष्ट्र की गरिमा एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन भारत की अस्मिता और सम्मान को ठेस पहुंचाना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अंजलि चौहान, दिनेश सिसोदिया, सुनीता शर्मा, शशि किरण, शम्मी भटनागर, नवदीप टंडन, अरुण पंडित, अमित सैनी, अभिषेक ठाकुर, अर्चित गुप्ता, मिथुन शर्मा आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...