गाजीपुर, फरवरी 22 -- मरदह। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने मरदह थाना में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की रात को कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर जान से मारने की धमकी दी। उन्होने इस मामले में जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग किया है। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी युवा मोर्चा के अध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने बताया कि बीते शनिवार की रात करीब 8:30 बजे अपने सहयोगियों अमरनाथ शर्मा एवं विशाल कुशवाहा के साथ निजी स्कॉर्पियो वाहन से ग्राम गहली बसारिखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मरदह अंडरपास से निकलकर जलालाबाद मोड़ के पास कुछ लोगों ने बेवजह विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि ने बताया तहरीर मिली है। तहरीर के अधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.