पटना, फरवरी 9 -- बिहार विधान परिषद में गुरुवार को दरभंगा एवं खगड़िया में बलात्कार के मामले पर जमकर हंगामा हुआ। दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने वेल में नारेबाजी की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। फिर सदन को दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि, दूसरी पाली में भी विधान परिषद की कार्यवाही 20 मिनट ही चल पाई। पक्ष और विपक्ष के विधान पार्षदों के बीच खूब नोक-झोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी वेल में आकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एमएलसी की तरफ लपक गईं। तभी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सदस्यों ने उन्हें रोका। दरअसल, भोजनावकाश के बाद ढाई बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई। एक बार फिर आरजेडी के एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दरभंगा में नाबालिग के साथ हुई जघन्य घटना पर चर्चा कराने की...