पटना, मार्च 25 -- भाजपा ईद के मौके पर अल्पसंख्यक परिवारों के घरों तक खुशियों की सौगात पहुंचाने जा रही है। इसके जरिए भाजपा 32 लाख अल्पसंख्यकों के घरों तक खुशियां पहुंचाएगी और मोदी किट के जरिए ईद की सौगात देगी। मंगलवार को जारी बयान में बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि ईद के शुभ अवसर पर भाजपा के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी कोनों में जरूरतमंद मुसलमानों के घरों तक ईद की खुशहाली हो, इसलिए मोदी किट पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। इस मोदी किट में कपड़े, सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स और खुशबू सहित सभी आवश्यक सामग्रियां होंगी। 'सौगात-ए-मोदी किट गरीब मुसलमानों को ईद का तोहफा है। गरीब मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सकें, इसलिए भाजपा उन्हें ईद मनाने के लिए यह किट दे रही है। इसमें वे जरूरी चीजें होंगी, जिनका इस्तेमाल कर गरीब मुसलमान अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.