गुड़गांव, जून 22 -- गुरुग्राम। 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष को काले अध्याय और संविधान हत्या दिवस के रूप में भाजपा मनाएगी। इसी कड़ी में आपातकाल की विभिषिका के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए हरियाणा भाजपा ने हर जिले में कार्यक्रम तय किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने हर जिले में होने वाले कार्यक्रमों के लिए वक्ताओं की नियुक्तियां की है। इस बाबत भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने पत्र भी जारी किया है। सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि इन कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय मंत्री, हरियाणा सरकार के मंत्री, प्रदेश महामंत्री (संगठन) राज्यसभा सांसद अलग-अलग जिलों में जाकर आपातकाल की विभिषिका को बताएंगे। भाजपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार पंचकूला में भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.