नोएडा, मार्च 24 -- प्रदेश सरकार की आठ साल की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी लाभार्थी मेला, जनसंपर्क, गोष्ठी, बाइक रैली आयोजित होंगे ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश में योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां लोगों को बताने के लिए भाजपा उत्सव अभियान चलाएगी। इसके तहत 24 मार्च से 14 अप्रैल तक कई कार्यक्रम होंगे। भाजपा की जिला इकाई ने सोमवार को कार्यशाला आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश सरकार के आठ वर्षों में ऐतिहासिक कार्य हुए। इन उपलब्धियों को लेकर 24 मार्च से 14 अप्रैल तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे। लाभार्थी मेला, जनसंपर्क, गोष्ठी, बाइक रैली, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, महिला जनसंपर्क के अलावा ग्राम स्तर पर 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की ...