बांका, अप्रैल 7 -- बांका, एक संवाददाता। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर बिहार सरकार के पुर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा लगाया। साथ ही उपस्थित सैकड़ों कार्यकताओं को अंगबस्त्र देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम कार्यकताओं के लिए स्वर्णिम दिवस है। आज के ही दिन यानी 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी अस्तित्व में आई और अपने देश प्रेम की भावना को लेकर आज वर्तमान में देश की सेवा में जुड़ी हैं। कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री सुभाष साह , सुरेश चौधरी, पंकज घोष, उज्ज्वल सिन्हा, प्रभास केशरी , बिकास चौरसिया, संजय झा, पंकज दास, अभिनाश सिंह, डॉली गुप्ता , हेमलता झा, संजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...