सीवान, अप्रैल 24 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला सीवान पूर्वी के पहले जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने अपनी पहली कमेटी का गठन किया है। उन्होंने अपनी कमेटी की घोषणा की है। पार्टी का संगठनात्मक जिला बनने पर बने पहले जिलाध्यक्ष की यह पहली संगठनात्मक कमेटी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया की सहमति से सीवान पूर्वी जिलाध्यक्ष ने सोमवार को कमेटी के 26 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें एक वरीय उपाध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक सह कार्यालय मंत्री व चार प्रवक्ता बनाए गए हैं। इस नई कमेटी में जीतेन्द्र सिंह को वरीय उपाध्यक्ष, लीलावती देवी, अखिलेश पांडेय, करिश्मा शर्मा, सुजीत कुमार पांडेय, जगन राम, संजय स...