मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- बिस्फी। प्रखंड के चमोलिया टोल स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता कन्हाई चन्द्र झा ने किया। मंच संचालन रामसकल यादव ने किया। सम्मेलन में 24 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी के मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम तथा बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। सम्मेलन की शुरुआत बाबा साहेब भीमराव अम्बेडक, दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन और पुष्पांजलि के साथ हुई। सांसद डा अशोक यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी हो रही है। इसका अर्थ यह है कि युवा पार्टी से जुड़ कर देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। कोशी पश्चिमी नहर के माध्यम से सिंचाई के लिए केन्द्र सरकार ने एक बड़ी राशि की मंजूरी दे दी है। राम मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.