पटना, अप्रैल 20 -- रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सर्वोच्च न्यायालय एवं मुख्य न्यायाधीश पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सत्ता के अहंकार में इस कदर चूर हो गए हैं कि अब देश की न्यायपालिका पर भी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे। श्री अग्रवाल ने रविवार को जारी बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट पर इस प्रकार की टिप्पणी करने से पहले भाजपा सांसद को यह विचार करना चाहिए था कि भारत की न्याय व्यवस्था में अंतिम और सर्वोच्च निर्णय का अधिकार केवल उच्चतम न्यायालय को है। यदि भाजपा नेता और सांसद इस संवैधानिक मर्यादा को नहीं समझते, तो यह देश के लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय पर इस तरह की टिप्पणी देशवासियों को कतई स्वीकार नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.