नई दिल्ली, फरवरी 4 -- लोकसभा में किताबों को लेकर टकराव और हंगामा जारी है। सोमवार और मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब के उल्लेख को लेकर हंगामा हुआ तो बुधवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लोकसभा में किताबों के जिक्र को लेकर। बुधवार को दो बार स्थगन के बाद दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। पीठासीन सभापति कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू कराते हुए टीडीपी के सांसद जीएम हरीश बालयोगी का नाम पुकारा। बालयोगी के बाद उन्होंने निशिकांत दुबे का नाम लिया। निशिकांत ने अपनी बात शुरू करते हुए पंडित नेहरू के साथ ही एक पूर्व नौकरशाह और एक विधिवेक्ता की किताबों का जिक्र करते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दूसरे नेताओं पर निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.