हाथरस, दिसम्बर 5 -- सिकंदराराऊ। ईदगाह रोड पर लगने वाली परंपरागत हिंदू मुस्लिम एकता सांस्कृतिक प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। जिसका भाजपा सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि फीता काटकर करेंगे। वहीं आयोजकों द्वारा प्रदर्शनी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदर्शनी के ठेकेदार शिवम वार्ष्णेय, गरूर सिंगल ने बताया कि इस आयोजन में मनोरंजन के लिए झूले, नाव, मौत का कूआ और विभिन्न खेल तमाशे उपलब्ध है। तथा बड़ी संख्या में दुकानदार भी अपनी दुकानें लगा चुके हैं। यह प्रदर्शनी क्षेत्रीय लोगों के मनोरंजन का एक प्रमुख साधन है। इसके साथ ही महिलाओं को घरेलू सामान खरीदने में भी सुविधा मिलती है। यह प्रदर्शनी पिछले काफी वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है जो सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। आयोजकों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदर...